Thursday 19 August 2021

यौन कमजोरी दूर करने के घरेलू उपाय । Home Remedies For Sexual Weakness In Hindi



यौन कमजोरी का मतलब हिंदी में, (Sexual Weakness Meaning In Hindi)

यौन कमजोरी की समस्या से बहुत लोग प्रभावित होते जा रहे है, ऐसा इसलिए आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपना ध्यान नहीं रखते है। यदि अपने आहार में संतुलित आहार का सेवन नहीं करते है या शारीरिक गतिविधि जैसे योगा, व्यायाम न करना यौन कमजोरी उत्पन्न करता है। यौन कमजोरी महिला और पुरुष दोनों को प्रभावित कर सकती है। जैसा की आपको पता है हमारे समाज में यौन से जुडी बात करना गलत मान लिया जाता है, यही कारण है लोग एक दूसरे से अपनी समस्या नहीं बता पाते है। यदि सही समय पर यौन स्वास्थ्य से जुडी परेशानियों का उपचार न किया जाए, तो आगे चलकर जटिल समस्या हो सकती है। यदि यौन कमजोरी को दूर करना चाहते है कुछ प्राकृतिक उपाय का उपयोग कर सकते है। चलिए आज के लेख में आपको यौन कमजोरी दूर करने के घरेलू उपाय के बारे में विस्तार से बताने वाले हैं। 

यौन कमजोरी के कारण ? (Causes of Sexual Weakness In Hindi)

यौन कमजोरी होने के कई कारण जिम्मेदार हो सकते है। इसके अलावा कुछ स्वास्थ्य समस्या के कारण यौन कमजोरी हो सकती है। चलिए आगे कुछ निम्न कारण के बारे में बताने वाले हैं। 

  • महिलाओं में मेनोपोज़ का समय आने पर यौन कमजोरी हो सकती है। 
  • अत्यधिक तनाव और चिंता में रहने के कारण यौन कमजोरी का सामना करना पड़ सकता है। 
  • जो लोग अच्छे से अपनी नींद पूरी नहीं कर पाते है उनको यौन कमजोरी हो सकती है। 
  • नियमित रूप से व्यायाम न करने और संतुलित आहार न लेने के कारण यौन कमजोरी की समस्या हो जाती है। 
  • व्यक्ति में हार्मोन असंतुलन होने के कारण यौन कमजोरी होने लगती हैं। 
  • महिला हो या पुरुष यदि रोजाना शराब, धूम्रपान या नशीली दवा का सेवन करते है, तो इसका प्रभाव यौन स्वास्थ्य पर पड़ता है। 
  • संभोग के दौरान यौन इच्छा की कमी होती है उनको यौन कमजोरी का सामना करना पड़ता है। (और पढ़े – पुरुषो में यौन इच्छा की कमी क्यों होती है)

यौन कमजोरी दूर करने के घरेलू उपाय ? (Home Remedies For Sexual Weakness In Hindi)

यौन कमजोरी की ऐसी समस्या जिसके बारे में बात करने में लोग शर्म महसूस करते है। इसके अलावा यौन कमजोरी के कारण अपने साथी के साथ रिश्ते में दरार पड़ जाती है। हालांकि कुछ ऐसे घरेलु उपचार उपलब्ध है जो यौन कमजोरी को दूर करने में मदद करते है। चलिए आगे बताते हैं। 

  • लहसुन का सेवन करने से यौन कमजोरी दूर करने में – लहसुन एक जड़ीबूटी की तरह काम करती है। यह यौन स्वास्थ्य की कमजोरी के साथ अन्य स्वास्थ्य समस्या को दूर करने में मदद करता है। आहार में रोजाना लहसुन का सेवन करने से महिलाओं में यौन कमजोरी नहीं होती है। इसके अलावा संभोग करने की इच्छा को बढ़ाने में लहसुन फायदेमंद होता है। लहसुन में कुछ ऐसे तत्व मौजूद है जो जननांगो में रक्त प्रवाह को सुधार करता है। यदि संभोग के प्रति अरुचि है तो इच्छा को बढ़ाने में मदद करता है। 
  • अदरक यौन कमजोरी दूर करने में –  अदरक का उपयोग आज से नहीं बल्कि पुराने जमाने से यौन कमजोरी को दूर करने के लिए जाता रहा है। अदरक में बहुत से औषधीय गुण का समावेश है जो स्वास्थ्य संबंधित समस्या को दूर करने में मदद करता है। अदरक का सेवन करने से जननांगो में रक्त प्रवाह बढ़ता है और यौन उत्तेजना बढ़ती है। महिला और पुरुष में शारीरिक कमजोरी को दूर कर कामेच्छा को बढ़ावा देता है। यदि आप यौन कमजोरी से परेशान रहने लगे है तो आहार में अदरक में उपयोग कर सकते है या अदरक वाली चाय का सेवन भी कर सकते है। (और पढ़े – अदरक के फायदे और नुकसान)
  • एवोकाडो का सेवन करने से यौन कमजोरी दूर होना – एवोकाडो एक तरह का सुपर फ्रूट है जो स्वास्थ्य समस्या को दूर करने में लाभकारी होता है। एवोकाडो में प्रचुर मात्रा विटामिन बी 6 होता है जो यौन इच्छा को बढ़ाने में मदद करता है। शरीर में मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में सहायक होता है और कमजोरी को दूर करता है। फलो में एवोकाडो का सेवन करने से यौन शक्ति बढ़ती है और कमजोरी दूर होने लगती है। यदि संभोग के दौरान स्टेमिना की कमी महसुस करते है तो एवोकाडो का सेवन जरूर करें। (और पढ़े – एवोकाडो के फायदे क्या है)
  • यौन कमजोरी दूर करे अंडा – यौन संबंधित समस्या को दूर करने के लिए अंडा बहुत अच्छा घरेलु उपचार है जो सबसे सस्ता और टिकाऊ होता है। अंडे में अच्छी मात्रा में प्रोटीन और पोषक तत्व उपस्तिथ है जो स्वास्थ्य को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसके अलावा विटामिन बी 5  व विटामिन बी 6 होता है जो काम इच्छा को बढ़ावा देता है और यौन कमजोरी को दूर करता है। अंडा हार्मोन को संतुलित करने में सहायक होता है और शारीरिक कमजोरी को दूर करता है। आप अंड़े को अपने नाश्ते में शामिल कर सकते है। (और पढ़े – अंडा के फायदे और नुकसान)
  • बादाम दूर करे यौन कमजोरी –  बादाम एक ऐसा मेवा है जो दिमाग को तेज करने में प्रभावी होता है साथ ही यौन स्वास्थ्य की समस्या को दूर करने में मदद करता है। बादाम का सेवन करने से शरीर में ताकत बढ़ती है और कार्य करने की क्षमता पहले की तुलना में और बढ़ जाती है। बादाम में बहुत से पौष्टिक गुण और खनिज मौजूद है जो यौन समस्या को दूर करता है। इसके अलावा बादाम में कैल्शियम और पोटेशियम होता है जो हड्डियों को मजबूत करने में मदद करता है। हृदय संबंधित जोखिम को कम करने में और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। (और पढ़े – पुरुषो में कामेच्छा की कमी)

हमें आशा है की आपके पश्न यौन कमजोरी दूर करने के घरेलू उपाय ? का उत्तर इस लेख के माध्यम से दे पाएं। 

अगर आपको यौन कमजोरी से जुडी किसी तरह की समस्या है तो किसी अच्छे Urologist या Sexologist से संपर्क कर सकते हैं। 

हमारा उद्देश्य केवल आपको लेख के माध्यम से जानकारी देना है। हम आपको किसी तरह दवा, उपचार की सलाह नहीं देते है। आपको अच्छी सलाह केवल एक चिकिस्तक ही दे सकता है। क्योंकि उनसे अच्छा दूसरा कोई नहीं होता है।

No comments:

Post a Comment